1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कैबिनेट का बड़ा फैसला: बढ़ी धान की एमएसपी, कम ब्याज दर पर मिलेंगे घर

कैबिनेट का बड़ा फैसला: बढ़ी धान की एमएसपी, कम ब्याज दर पर मिलेंगे घर

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार आम आदमी पर सीधे तौर पर असर डालने वाले कई बड़े फैसले किए। कैबिनेट ने धान की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को बढ़ाने के साथ- साथ सबको घर देने

बढ़ गई धान की एमएसपी, 6.5...- India TV Hindi
बढ़ गई धान की एमएसपी, 6.5 फीसदी की दर पर मिलेगा होम लोन

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार आम आदमी पर सीधे तौर पर असर डालने वाले कई बड़े फैसले किए। कैबिनेट ने धान की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को बढ़ाने के साथ- साथ सबको घर देने की केंद्रीय योजना पर भी मुहर लगा दी है। धान, दलहन, तिलहन सहित अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़त के बाद अब धान की एमएसपी 50 रुपए बढ़कर 1410 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। बीते साल धान का एमएसपी 1360 रुपए प्रति क्विंटल था। कैबिनेट ने अपने फैसले में सस्‍ते घर खरीदने वालों को बड़ी राहत दी। अब सस्ते घर की चाह रखने वालों को 6.5 फीसदी की ब्‍याज दर पर लोन मिल जाएगा, जबकि अभी तक यह दर 9.95 फीसदी के आस पास थी। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को '2022 तक सबको आवास' योजना को मंजूरी दे दी। पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक फ्रैंक नोरोन्हा के मुताबिक, इसमें गरीबों के लिए सस्ते मकानों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नोरोन्हा ने ट्विटर पर कहा, "2022 तक सबको आवास योजना में सार्वजनिक-निजी साझेदारी के जरिए सस्ते मकानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योजना में गरीबों और कम आय श्रेणी के लोगों के लिए आवास ऋण पर 15 साल की अवधि तक 6.5 फीसदी ब्याज छूट दी जाएगी।"

योजना के अंतर्गत झुग्गी पुनर्वास कार्यक्रम के तहत हर मकानों के लिए एक लाख रुपए की केंद्रीय सहायता दी जाएगी।

आपको बता दें कि एसोचैम के एक रिपोर्ट के हिसाब से देश में 2 करोड़ घरों की जरूरत है जिनमें से 95.62 फीसदी घर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के रहने के लिहाज से बनाए जाएंगे।

जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले-

  • झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय डेयरी प्लांट खुलेंगे।
  • सरकार ने कहा लो कॉस्ट हाउसिंह स्कीम केंद्र की मुहिम है।
  • केंद्रीय कैबनेट ने लो कॉस्ट हाउसिंग स्कीम को ब्याज अनुदान के साथ मंजूरी दी।
  • लो कॉस्ट हाउसिंग के अनुदान की राशि पर ब्याज 6.5 फीसदी हुआ।    
  • साल 2020 तक सोलर पावर सैक्टर में 6 लाख करोड़ के निवेश की योजना।
  • मूंग की नई एमएसपी- 4,850 रुपए। पिछले साल के मुकाबले 250 रुपए की बढ़त।
  • उड़द की नई एमएसपी 4,625, इसमें 200 रुपए का बोनस शामिल।
  • 2015-16 के वित्तीय वर्ष के लिए मूंग का बोनस 200 रुपए बढ़ा।
  • अरहर के बोनस अमाउंट में 4.4 फीसदी का इजाफा।
  • 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर धान की एमएसपी 1,410 रुपए हुई।
  • पिछले साल के मुकाबले 275 रुपए बढ़कर उड़द की एमएसपी 4,625 रुपए हुई।