1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वाणिज्य मंत्रालय ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

वाणिज्य मंत्रालय ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

नई दिल्ली: व्यापारियों की सुविधा के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने क्रेडिट, डेबिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फंड को ट्रंस्फर करने प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे कारोबारियों के काम को और सरल बनाने के लिए

वाणिज्य मंत्रालय ने...- India TV Hindi
वाणिज्य मंत्रालय ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

नई दिल्ली: व्यापारियों की सुविधा के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने क्रेडिट, डेबिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फंड को ट्रंस्फर करने प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे कारोबारियों के काम को और सरल बनाने के लिए शुरु किया गया है।

वाणिज्य सचिव रीता तियोतिया ने कहा कि इस पहल से आयातकों और निर्यातकों को देश का व्यापार बढ़ाने और उनकी हस्तांतरण लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह सुविधा शुरू करते हुए कहा 'हमें निर्यात में पूरी तरह स्वचालन लाना है। व्यापारियों को हमारे दफ्तर आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। यह बड़ी पहल है। इससे हमारे निर्यातकों को सचमुच बहुत सुविधा होगी।