1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अदालत ने CVC निदेशक को नोटिस जारी किया: कोयला घोटाला

अदालत ने CVC निदेशक को नोटिस जारी किया: कोयला घोटाला

नई दिल्ली: विशेष अदालत ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुड़े एक मामले में आज केंद्रीय सतर्कता आयोग सीवीसी के निदेशक को नोटिस जारी किया जिसमें कथित रूप से प्रकाश इंडस्ट्रीज पीआईएल व अन्य संलिप्त

अदालत ने CVC निदेशक को...- India TV Hindi
अदालत ने CVC निदेशक को नोटिस जारी किया: कोयला घोटाला

नई दिल्ली: विशेष अदालत ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले से जुड़े एक मामले में आज केंद्रीय सतर्कता आयोग सीवीसी के निदेशक को नोटिस जारी किया जिसमें कथित रूप से प्रकाश इंडस्ट्रीज पीआईएल व अन्य संलिप्त है। इस मामले में सीबीआई ने जांच बंद करने की रिपोर्ट (क्लोजर रिपोर्ट) दाखिल की थी।

अदालत ने सीवीसी निदेशक केशव राव से जवाब मांगा है। आयोग ने राव के हस्ताक्षर से ही इस मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा था और उसक आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने कहा, मामले के सभी तथ्यों पर हालात के मद्देनजर तथा गवाहियों के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट पर कोई आदेश जारी करने से पहले यह उचित होगा कि सीवीसी के निदेशक केशव राव को नोटिस जारी किया जाए जिनके हस्ताक्षर के साथ मामला सीबीआई के समक्ष आया था।

अदालत ने कहा कि अगर राव का उक्त पद से तबादला हो गया हो तो उनकी जगह आए अधिकारी को बुलाया जा सकता है। मामले में आगे 26 अगस्त को सुनवाई होगी। इस मामले में पीआईएल, इसके तीन अधिकारियों, कोयला मंत्रालय के कुछ अधिकारियों तथा अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।