नई दिल्ली: जल्द ही दिल्लीवासियों को जल बोर्ड से होने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिलने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी मदद से लोग घर में बैठकर खुद का पानी का बिल जेनेरेट कर सकते हैं। इस महीने के अंत तक जल बोर्ड यह एप्लीकेशन लॉन्च कर देगा। दिल्ली जल बोर्ड के सीओ एसएस यादव ने बताया कि इस नए एप्लीकेशन का आइडिया जल बोर्ड का ही है।
कैसे करें इस एप का प्रयोग-
इसके लिेए लोगों को पहले दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट www.djb.gov.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर होने के बाद कंस्यूमर अपने मोबाइल में यह एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इस एप के जरिए आप 2 महीने का पानी का बिल एक बार में ही दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऐप में वॉटर रीडिंग को फीड करना होगा। इसके बाद उस मीटर का फोटो भी अपलोड करना होगा। फोटो अपलोड होते ही अपने आप पानी का बिल जनरेट हो जाएगा। आप इसका ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
जल बोर्ड एप्लीकेशन की तुरंत चेकिंग करेगा-
अगर दिल्ली के लोग एप्लीकेशन का गलत इस्तेमाल करते है तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। चाहे वह गलत रीडिंग दे रहे हों या फिर गलत फोटो अपलोड कर रहे हों। पकड़े जाने पर सजा मिलेगी।