1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. EPFO ने दी शेयर बाजार में दस्तक, 15,000 करोड़ रुपए निवेश की योजना

EPFO ने दी शेयर बाजार में दस्तक, 15,000 करोड़ रुपए निवेश की योजना

मुंबई: शेयर बाजार में पहली बार कदम रखते हुए सेवानिवृत्ति कोष- EPFO ने 5,000 करोड़ रुपये के आरंभिक कोष के साथ एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों ईटीएफ के जरिए सेंसेक्स और निफ्टी के प्रमुख शेयरों में आज

EPFO ने दी शेयर बाजार में...- India TV Hindi
EPFO ने दी शेयर बाजार में दस्तक, 15,000 करोड़ रुपए निवेश की योजना

मुंबई: शेयर बाजार में पहली बार कदम रखते हुए सेवानिवृत्ति कोष- EPFO ने 5,000 करोड़ रुपये के आरंभिक कोष के साथ एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों ईटीएफ के जरिए सेंसेक्स और निफ्टी के प्रमुख शेयरों में आज निवेश किया। अगले साल यह निवेश बढ़कर करीब 15,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने यहां बाजार की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में प्रथम निवेश की घोषणा की। यह निवेश एसबीआई म्यूचुअल फंड के सूचकांक से संबद्ध दो ईटीएफ निवेश योजनाओं के जरिए किया जाएगा। इसमें से एक ईटीएफ मुंबई बाजार के सेंसेक्स तथा दूसरा नेशल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी से जुड़ा है। मंत्री ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO शुरुआत में अपने कोष में होने वाली सालाना वृद्धि का केवल पांच प्रतिशत हिस्सा, जो करीब 5,000 करोड़ रुपये बैठता है, शेयरों में लगाएगा। अगले साल यह सीमा 15 प्रतिशत तक की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि ईटीएफ के निवेश का प्रतिफल 8.75 प्रतिशत से अधिक है। EPFO वर्तमान में अपने अंशधारकों को 8.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।