1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. फेसबुक पर सीक्रेटबुक के ज़रिए आप भेज सकते हैं खुफिया मैसेज

फेसबुक पर सीक्रेटबुक के ज़रिए आप भेज सकते हैं खुफिया मैसेज

नई दिल्ली: फेसबुक पर अपने किसी फ्रेंड को आप फोटो टैग करके तो जरूर भेजते होंगे और यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। क्या आपको पता है आप फेसबुक पर फोटो के साथ-साथ

FACEBOOK की सीक्रेटबुक से...- India TV Hindi
FACEBOOK की सीक्रेटबुक से भेजिए सीक्रेट मैसेज

नई दिल्ली: फेसबुक पर अपने किसी फ्रेंड को आप फोटो टैग करके तो जरूर भेजते होंगे और यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। क्या आपको पता है आप फेसबुक पर फोटो के साथ-साथ सीक्रेट मैसेज भी इन्क्रिप्ट करके भेजा सकते हैं। गूगल एक्सटेन्शन की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं और रहस्यमयी एक्सटेन्शन का नाम है 'सीक्रेटबुक'। 

सीक्रेटबुक का राज़

सीक्रेटबुक का राज़ है जेपीइजी स्टेनोग्राफी यानी वो तकनीक जिससे फोटो के साथ कोई सीक्रेट मैसेज एनकोड किया जा सके। JPEG Steganography तकनीक से आप सीक्रेट मैसेज को फोटो के साथ एनकोड कर इसे फेसबुक पर पोस्ट कर सकते हैं और ये मैसेज वही शख्स पढ़ेगा जिसके लिए आपने मैसेज लिखा हो।

गूगल की जादुई एक्सटेन्शन-

गूगल एक्सटेन्शन एक ऐसा फीचर है जिसे आप गूगल क्रोम के ज़रिए इंटरनेट ब्राउज़र में एड कर सकते हैं। ये ब्राउज़र का ऐसा फीचर है जिसे आप अलग-अलग तरह के फील्ड में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी फीचर के ज़रिए ही आप सीक्रेटबुक को भी यूज़ कर सकते हैं और फेसबुक पर भेज सकते हैं एनकोडेड मैसेज।

 इस शानदार फीचर एक्सटेंशन को किसी पेशेवर व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट ने बनाया है, जिनका नाम है कैम्बेल मूर। मूर ऑक्सफओर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं।

अगली स्लाइट्स में जानिए, कैसे भेजा जाता है सीक्रेट मैसेज