1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. फेसबुक अकाउंट को महफूज रखेगा 'सिक्योरिटी चेकअप' फीचर

फेसबुक अकाउंट को महफूज रखेगा 'सिक्योरिटी चेकअप' फीचर

नई दिल्ली: किसी दूसरे के सिस्टम पर अपना फेसबुक अकाउंट खोलकर चैटिंग कर रहे हों और ऐसे में अचानक लाइट चली जाए तो आपको अपने फेसबुक अकाउंट के खुले रह जाने को लेकर चिंता सताने

फेसबुक अकाउंट को...- India TV Hindi
फेसबुक अकाउंट को महफूज रखेगा 'सिक्योरिटी चेकअप' फीचर

नई दिल्ली: किसी दूसरे के सिस्टम पर अपना फेसबुक अकाउंट खोलकर चैटिंग कर रहे हों और ऐसे में अचानक लाइट चली जाए तो आपको अपने फेसबुक अकाउंट के खुले रह जाने को लेकर चिंता सताने लगती है। आपको यह डर लगा रहता है कि कहीं वह व्यक्ति आपके जाने के बाद अपने सिस्टम से आपके फेसबुक अकाउंट का गलत इस्तेमाल न कर ले। तो ऐसे में फेसबुक आपके लिए राहत की खबर ला रहा है।

दरअसल फेसबुक अपने यूजर के अकाउंट को सुरक्षित बनाने के लिए 'सिक्योरिटी चेकअप' नाम का नया फीचर ला रहा है। जल्द ही यूजर्स फेसबुक के इस नए फीचर का लाभ उठाएंगे। यह जानकारी फेसबुक ने खुद अपने आधिकारिक पेज पर दी है। अगर सूत्रों की माने तो फेसबुक ने अपने इस नए फीचर की टेस्टिंग के लिए कुछ यूजर्स का चयन किया है। इन यूजर्स पर सफल टेस्टिंग के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध रहेगा। फेसबुक का यह नया फीचर जीमेल के साइन आउट ऑल डिवाइसेस जैसा लग सकता है।

अब आप पॉपअप में ही अपना पासवर्ड बदल लेंगे। जैसे ही आप कंप्यूटर पर लॉग इन करेंगे तो पॉप अप के रुप में सिक्योरिटी चैकअप फीचर सामने आ जाएगा। इसमें न सिर्फ आप अपना पासवर्ड बदल पाएंगे बल्कि आप अपने मौजूदा फेसबुक सेशन को भी लॉग आऊट कर पाएंगे।