1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. FIIs ने निफ्टी के 41 शेयरों में निवेश घटाया

FIIs ने निफ्टी के 41 शेयरों में निवेश घटाया

नई दिल्ली: विदेशी संस्थागत निवेशकों एफआईआई ने वैश्विक संकेतों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल-जून तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में शामिल 50 में से 41 कंपनियों के शेयरों में अपना निवेश

FIIs ने निफ्टी के 41 शेयरों...- India TV Hindi
FIIs ने निफ्टी के 41 शेयरों में निवेश घटाया

नई दिल्ली: विदेशी संस्थागत निवेशकों एफआईआई ने वैश्विक संकेतों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल-जून तिमाही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में शामिल 50 में से 41 कंपनियों के शेयरों में अपना निवेश घटाया है। ICICI सिक्युरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सकल आधार पर FII ने आलोच्य तिमाही में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 28.6 प्रतिशत कर ली जो जनवरी-मार्च तिमाही में 29.2 प्रतिशत थी।
    
बाजार विशेषग्यों ने कहा कि कंपनियों की आय में धीमा सुधार, कराधान के मुद्दों, यूनान के रिण संकट को लेकर अनिश्चितता सहित विभिन्न वैश्विक व घरेलू कारकों के चलते FII ने अपनी हिस्सेदारी घटाई। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारतीय पूंजी बजारों में महज 547 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि इससे पिछली तिमाही में उनका शुद्ध निवेश 79,000 करोड़ रुपये था।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान एफआईआई प्रवाह में सुधार आने की संभावना है, लेकिन इसकी गति धीमी रहेगी।

अगली स्लाइड में जानिए निफ्टी के शेयर