A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. दिल्ली वालों को भी मिलेगी अब ताजा बीयर

दिल्ली वालों को भी मिलेगी अब ताजा बीयर

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शहर में लाइसेंसशुदा छोटे 'माइक्रो ब्रू' पब खोलने की गुरुवार को अनुमति दे दी। इससे दिल्ली वाले ताजा बनी बीयर का स्वाद ले सकेंगे जबकि अब तक इसके लिए गुड़गांव

दिल्ली वालों को भी...- India TV Hindi
दिल्ली वालों को भी मिलेगी अब ताजा बीयर

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शहर में लाइसेंसशुदा छोटे 'माइक्रो ब्रू' पब खोलने की गुरुवार को अनुमति दे दी। इससे दिल्ली वाले ताजा बनी बीयर का स्वाद ले सकेंगे जबकि अब तक इसके लिए गुड़गांव या फरीदाबाद जाना पड़ता था।
    
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।
 
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के होटलों व रेस्त्रां में माइक्रो ब्रेवरीज की अनुमति देने के आबकारी विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस तरह की माइक्रो ब्रेवरीज में थोड़ी मात्रा में बीयर बनाई जाती है जिसे तत्काल ग्राहकों को परोसा जाता है। यह इकाइयां आमतौर पर पब में लगती हैं।
    
सरकार के अनुसार उसके इस फैसले से दिल्ली के लोग भी विभिन्न स्वाद वाली ताजा बीयर ले सकेंगे।
   
सरकार इस अधिसूचना को जल्द ही अधिसूचित करेगी।