नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक को तत्काल प्रभाव से बाजार से वापस मंगाये जाने का गुरूवार को आदेश दिया। इसमें जिनसेंग और कैफीन का बेतुका मेल है जिससे मानव शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
पुणे की कंपनी पुष्पम फूड्स एंड बेवरेजेज को दिये आदेश में भारतीय खाद्य सुरक्षा एंड मानक प्राधिकरण 'FSSAI' ने बाजार से मौजूदा उत्पाद को वापस मंगाये जाने का निर्देश दिया है।
साथ ही प्राधिकरण ने इस उत्पाद के विनिर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है।
प्राधिकरण के अनुसार इसमें जिनसेंग और कैफीन का बेतुका मेल है जिससे मानव शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।