1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी के आस पास रहने का अनुमान!

भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी के आस पास रहने का अनुमान!

नई दिल्ली: एशियाई डिवेलपमेंट बैंक (ADB) ने गुरुवार को दोहराया कि फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के दौरान भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, बैंक ने आगाह किया कि भूमि अधिग्रहण और

भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी...- India TV Hindi
भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी के आस पास रहने का अनुमान!

नई दिल्ली: एशियाई डिवेलपमेंट बैंक (ADB) ने गुरुवार को दोहराया कि फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के दौरान भारत की GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, बैंक ने आगाह किया कि भूमि अधिग्रहण और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से जुड़े सुधार में देरी से ग्रोथ पर बुरा असर पड़ सकता है।

मार्च में जारी एशियाई डिवेलपमेंट आउटलुक, 2015 की पूरक रिपोर्ट में 2015 के लिए चीन की ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया, जो पहले 7.2 फीसदी था। ADB ने कहा है कि 2016 में चीन की वृद्धि दर घटकर 6.8 फीसदी रह जाएगी। ADB ने पूरक रिपोर्ट में कहा है, 'फाइनेंशियल ईयर 2015-16 के लिए भारत में ग्रोथ का अनुमान 7.8 फीसदी और 2016-17 के लिए 8.2 फीसदी पर कायम है। अच्छे मानसून और नए निवेश से ग्रोथ रेट के बेहतर होने में मदद मिलेगी।' ADB का कहना है कि उद्योग के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आसान बनाने और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू करने से जुड़े कुछ अहम कानून पारित कराने में और देरी से ग्रोथ की संभावनाओं के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। 2014-15 में इंडियन इकनॉमी का ग्रोथ रेट 7.3 फीसदी रही थी। हालांकि, एडीबी ने एशिया की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया जो पहले 6.3 फीसदी थी।