नई दिल्ली: बैंक में है आपका खाता और अगर सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं पैसा तो यह खबर आपके लिए है। आमतौर पर सेविंग अकाउंट धारक अपने पैसे को यूं ही पड़ा रहने देते हैं ताकि उसपर कुछ हिस्सा ब्याज का भी जुड़ता रहे, लेकिन अगर हम बताएं कि आपको इस पैसे पर कई गुना ज्यादा पैसा बतौर ब्याज मिल सकता है तो आप क्या कहेंगे। हैरान रह गए न। बैंकिंग सेक्टर में ऐसी खास सुविधा भी है कि आप अपने सेविंग अकाउंट से ही फिक्सड डिपाजिट जितना फायदा उठा सकते हैं। गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक सेविंग अकाउंट पर 4 से 6 फीसदी और फिक्सड डिपाजिट पर 8 फीसदी का ब्याज मिलता है।
क्या है स्कीम-
आप ऑटो स्वीप फैसिलिटी के जरिए अपने सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। इसे फ्लेक्सी डिपॉजिट स्कीम भी कहा जाता है। आप इस स्कीम के जरिए सेविंग अकाउंट से ही एफडी जितना फायदा उठा सकते हैं। यह स्कीम
बचत खाते और सावधि जमा खाते का मिला-जुला रूप है। यानी इस स्कीम के अंतर्गत आपके सेविंग अकाउंट में पड़े पैसे की कुछ राशि एफडी में बदली जा सकती है और दोबारा जरूरत पड़ने पर उस राशि को दोबारा सेविंग अकाउंट की राशि में लाया जा सकता है।
अगली स्लाइड में जाने इसके लिए क्या करना होगा