1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गूगल का एंड्रॉयड M 6.0 लॉन्च, जानिए क्या हैं शानदार हैं फीचर

गूगल का एंड्रॉयड M 6.0 लॉन्च, जानिए क्या हैं शानदार हैं फीचर

नई दिल्ली: गूगल ने एंड्रॉयड M 6.0 का डेवलपर्स प्रिव्यू लॉन्च कर दिया है। इसमें बेहतरीन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ कुछ बेहद खास फीचर्स दिए गए हैं। स्कैनर के साथ काम करने के लिए

गूगल का एंड्रॉयड M 6.0...- India TV Hindi
गूगल का एंड्रॉयड M 6.0 लॉन्च, जानिए क्या हैं शानदार हैं फीचर

नई दिल्ली: गूगल ने एंड्रॉयड M 6.0 का डेवलपर्स प्रिव्यू लॉन्च कर दिया है। इसमें बेहतरीन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ कुछ बेहद खास फीचर्स दिए गए हैं। स्कैनर के साथ काम करने के लिए गूगल ने भी एप्पल की ही तर्ज पर ऑपरेटिंग सिस्टम में फिंगरप्रिंट रीडिंग टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल किया है। गूगल के कई नए फीचर्स कुछ हद तक एप्पल की कॉपी लगते हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट-
इसे एप्पल की कॉपी माना जा सकता है। अगर बाजार में उपलब्ध फोन मॉडल्स की बात करें तो समैसंग गैलेक्सी एस-6 और एचटीसी के कुछ ब्रांड्स में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर की उपलब्धता है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि कुछ सस्ते फोन डिवाइस मे भी यह सेवा उपलब्ध हो सकती है।

एंड्रॉइड-पे-
वहीं एप्पल पे की ही तर्ज पर ही गूगल अपने एंड्रॉयड M 6.0 में एंड्रॉइड-पे सरीखी सेवा लाया है। जानकारों का दावा है कि एप्पल के मुकाबले कुछ बेहतर है। हालांकि यह भी एनएफसी पर काम करता है। यानी अब एंड्रॉइड-पे की मदद से मोबाइल पेमेंट में आसानी होगी। आपको बचा दें नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) के जरिए हम लिमिटेड दूरी पर तेज स्पीड के साथ वायरलैस डिवाइस को कनैक्ट कर सकते हैं।

गूगल एंड्रायड में भी USB C जैसा पोर्ट-
एप्पल मैक-बुक में USB C पोर्ट उपलब्ध होता है, लेकिन अब गूगल ने भी अपने एंड्रॉयड में USB C जैसा पोर्ट दे दिया है। यानी आप इसके पोर्ट में किसी भी तरफ से केबल जोड़ सकते हैं। इससे पहले नेक्सस में यह सुविधा दी जा चुकी है।

बैटरी लाइफ पर भी किया गया काम-
गूगल ने इस बार अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी तो और बेहतर बनाया है। यानी इस बार बैटरी कम खपत करेगी और लंबी लाइफ वाली होगी।