1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सरकार ने सुरक्षा बंधन अभियान शुरू किया,

सरकार ने सुरक्षा बंधन अभियान शुरू किया,

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए भारत में तीन स्कीम लॉन्च की थी। जिन्हें लॉन्च करते वक्त उनका कहना था कि देश के 80 फीसदी लोगों के

सरकार ने सुरक्षा बंधन...- India TV Hindi
सरकार ने सुरक्षा बंधन अभियान उपहार चैक व विशेष जमाओं के जरिए शुरू किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए भारत में तीन स्कीम लॉन्च की थी। जिन्हें लॉन्च करते वक्त उनका कहना था कि देश के 80 फीसदी लोगों के पास बीमा सुविधा नहीं है। सरकार ने आज कहा कि उसने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)  और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत नामांकन सुगम बनाने के लिए एक अभियान सुरक्षा बंधन शुरू किया है। यह अभियान उपहार चैक व विशेष जमाओं के जरिए शुरू किया गया है।

जानिए क्या है इन योजनाओं में

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 18 से 50 साल के बीच होना होगा। अगर आपके पास बैंक खाता है। तो 330 रुपए सालाना किश्त देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर किसी भी वजह से आपकी मौत होती है तो आपके परिजनों को दो लाख रुपए मिल जाएंगे।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना- इस योजना के लिए भी आपकी उम्र 18 साल से 70 साल के बीच होनी चाहिए और आपके पास बैंक खाता भी होना चाहिए। इस योजना के तहत आप सालाना 12 रुपए का प्रीमियम जमा करके इसका फायदा ले सकते हैं। इस योजना के तहत दुर्घटना में मौत होने या हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब होने पर आपके परिजनों को दो लाख रुपए मिलेंगे। वहीं हादसे में एक आंख या एक हाथ या एक पैर खराब होने पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आगामी रक्षा बंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल भागीदारी बैंकों तथा बीमा कंपनियों ने शुरू की है।

इसके अनुसार इस पहल का उद्देश्य उन पात्र बैंक खाताधारकों तक पहुंचना है जो कि अब भी इन योजनाओं के दायरे से बाहर है। रक्षा बंधन 29 अगस्त को है और सुरक्षा बंधन के जरिए अपने प्रियजनों को सामाजिक सुरक्षा का उपहार देने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

इस पहल के तहत जीवन सुरक्षा उपहार चैक बैंक शाखाओं में 351 रुपए में उपलब्ध है। इस चैक को किसी को पीएमजेजेबीवाई तथा पीएमएसबीवाई का लाभान्वित बनाने के लिए एक साल के प्रीमियम भुगतान के रूप में खरीदा जा सकता है। उक्त उपहार पाने वाला इसे अपने बैंक खाते में जमा कराकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की एक साल की ग्राहकी ले सकेगा।