1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. GST से पलटेगा भारतीय अर्थव्यवस्था का पासा: एसोचैम

GST से पलटेगा भारतीय अर्थव्यवस्था का पासा: एसोचैम

नई दिल्ली: उद्योग मंडल एसोचैम का मानना है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक प्रतिशत बढ़ सकता है। उद्योग मंडल ने आज प्रस्तावित वस्तु एवं

GST होगा अर्थव्यवस्था...- India TV Hindi
GST होगा अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी!

नई दिल्ली: उद्योग मंडल एसोचैम का मानना है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक प्रतिशत बढ़ सकता है। उद्योग मंडल ने आज प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर पर कई तरह के सुझाव दिए।

एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने कहा, जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पासा पलटने वाला साबित हो सकता है। नए कई व्यवस्था से अर्थव्यवस्था के भीतर संसाधनों का दक्ष तरीके से आवंटन हो सकेगा, कर अनुपालन बेहतर होगा और इससे जीडीपी की वृद्धि पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
 
कपूर ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि इससे विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और यह मेक इन इंडिया पहल मंे लाभ को वास्तविक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।