हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शुक्रवार को घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ शुक्रवार को जारी आईपीएल-8 के 52वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत की दरकार होगी। सनराइजर्स ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं और टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। टीम ने 12 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक जुटाए हैं और अंकतालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।
सनराइजर्स अगर यहां जीत हासिल करती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना करीब-करीब तय हो जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स भी हार का जोखिम नहीं उठा सकती। टीम को बुधवार को वर्षा से बाधित मैच में किंग्स इलेवन से 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स के 12 मैचों में 13 अंक हैं और उसे भी प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने के लिए अपने आखिरी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।
इस मैच के लिए सनराइजर्स टीम में डेल स्टेन और प्रवीण कुमार की वापसी हुई है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स ने एस. अरविंद की जगह अशोक डिंडा को मौका दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अशोक डिंडा।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, नमन ओझा, मोएसिस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, बिपुल शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और डेल स्टेन।
Latest Cricket News