1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक: IMF

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक: IMF

अंकारा: चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी से विश्व बाजार के प्रभावित होने की आशंका के बीच समूह 20 (G20) के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक यहां शुरू हुयी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF ने

IMF ने कहा भारत वैश्विक...- India TV Hindi
IMF ने कहा भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक

अंकारा: चीन की अर्थव्यवस्था में मंदी से विश्व बाजार के प्रभावित होने की आशंका के बीच समूह 20 (G20) के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक यहां शुरू हुयी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMF ने आज कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक है।

IMF प्रमुख क्रिस्टीन लगार्डे ने यह टिप्पणी जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैकों के गवर्नरों की बैठक में की। बैठक में मौद्रिक नीति संबंधी अनिश्चितताओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार लगार्डे ने कहा कि विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच, विकसित दुनिया में अधिकतर स्थानों पर समस्याएं हैं वहीं उभरती अर्थव्यवस्थाओं में, चीन में समस्याएं हैं हालांकि वैसी बड़ी नहीं है जैसा स्टॉक बाजार बना रहे हैं।

अधिकारियों ने लगार्डे के हवाले से कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच अगर कहीं प्रगति है तो वह भारत में है। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों में से एक है। बैठक अपने निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक जारी रही। बैठक में दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, चीन और अमेरिका के नीतिनिर्माता भी मौजूद थे।

इस बीच चीन ने जी20 के अन्य सदस्यों को आश्वस्त किया कि उसकी अर्थव्यवस्था धराशायी नहीं होगी और वह धीमी गति से आगे बढ़ती रहेगी।