1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. स्मार्टफोन बेचने में चीन से आगे निकला भारत

स्मार्टफोन बेचने में चीन से आगे निकला भारत

नई दिल्ली: HSBC की ग्लोबल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन का बाजार दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से अपने पैर पसार रहा है। महंगे स्मार्टफोन बेचने के मामले में भारत चीन से आगे

स्मार्टफोन बेचने में...- India TV Hindi
स्मार्टफोन बेचने में चीन से आगे निकला भारत

नई दिल्ली: HSBC की ग्लोबल रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन का बाजार दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से अपने पैर पसार रहा है। महंगे स्मार्टफोन बेचने के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार रहा जहां 27.5 करोड़ फोन की बिक्री हुई। भारत के बाजारों की ताकत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दुनिया में बिकने वाले सारे मोबाइल फोनों में हर सातवां मोबाइल फोन भारत में बिकता है।

भारत के प्रतिस्पद्धी बाजार में लगातार महंगे स्मार्टफोन की घटती कीमतों ने भारत में स्मार्टफोन की बिक्री को बहुत तेजी से बढ़ाने का काम किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 4 सालों तक पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में स्मार्टफोन का बाजार सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला है। भारत में बढ़त की दर 26 फीसदी होगी तो चीन में महज 5 फीसदी की दर से ही बाजार अपने पैर पसार सकेगा।