1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत में 1.98 लाख करोड़पति, दुनिया में 11वें पायदान पर

भारत में 1.98 लाख करोड़पति, दुनिया में 11वें पायदान पर

नई दिल्ली: भारत 10 लाख डॉलर (6.60 करोड़ रुपए) से अधिक की सम्पत्ति वाले उंची हैसियत वाले व्यक्यियों (HNWI) की संख्या के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर है। तेल कीमतों में गिरावट और

भारत में 1.98 लाख...- India TV Hindi
भारत में 1.98 लाख करोड़पति, दुनिया में 11वें पायदान पर

नई दिल्ली: भारत 10 लाख डॉलर (6.60 करोड़ रुपए) से अधिक की सम्पत्ति वाले उंची हैसियत वाले व्यक्यियों (HNWI) की संख्या के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर है। तेल कीमतों में गिरावट और आम चुनाव के उत्साहजनक परिणामों के साथ शेयर बाजार में तेजी के बीच 2014 में देश में ऐसे धनी व्यक्तियों की संख्या में तुलनात्मक रुप से सबसे अच्छा सुधार हुआ है। HNI की संख्या में वृद्धि (26.3 प्रतिशत) और संपदा के विस्तार (28.2 प्रतिशत) के मामले में भारत क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत का आंकडा सबसे अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें-

Forbes एशिया के सबसे परोपकारी व्यक्तियों की सूची में सात भारतीय

कैपजेमिनी और RBC वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा जारी वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2015 के अनुसार 2014 में देश में HNWI की संख्या 1,98,000 थी। 2013 में यह आंकड़ा 1,56,000 का था। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकप्रिय और सुधारों को आगे बढ़ाने के इच्छुक प्रधानमंत्री के चुनाव से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। इसकी वजह से शेयर बाजारों में जोरदार तेजी आई। MSCI इंडेक्स 21.9 प्रतिशत चढ़ा। तेल कीमतों में कमी से देश को बजट घाटा कम करने में मदद मिली ओर खुदरा मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट आई। इसमें कहा गया है कि इस वजह से भारत एशिया प्रशांत में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर HNWI संपदा के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया के शेयर बाजारों में इस दौरान 7.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारत इस सूची में 11वें स्थान पर रहा है। 43,51,000 करोड़पतियों के साथ अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर है। जापान 24,52,000 करोड़पतियों के साथ दूसरे, जर्मनी 11,41,000 के साथ तीसरे, चीन 8,90,000 के साथ चौथे स्थान पर है। शीर्ष चार देशों में वैश्विक स्तर पर एचएनडब्ल्यूआई आबादी का 60.3 प्रतिशत रहती है। वैश्विक स्तर पर 2014 में 9,20,000 नए करोड़पति बने।