देशभर में तेजी से पसर रही गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आंधप्रदेश और तेलांगना जैसे क्षेत्रों में चल रही लू ने हालात खराब कर रखे हैं। करीब 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका पारा न सिर्फ इंसानों को रुला रहा है बल्कि गर्मी की तपन सड़कों को पिघलाने के साथ साथ कारों में आग लगने जैसे भयावह दृश्य भी दिखा रही है। वहीं विशेषज्ञ उत्तर भारत में पड़ रही जानलेवा गर्मी की वजह पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं को बता रहे हैं। आपको बता दें पाकिस्तान में पारा 50 पार कर गया है।
गर्मियों में शार्ट सर्किट की घटनाएं आम हो जाती है जिससे कभी कभी सड़कों पर खड़ी और चलती गाडियों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगती हैं। हाल ही में दिल्ली में कुछ बसों अचानक में आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आईं थीं। नोएडा की जज कॉलोनी के ठीक सामने वाली रोड़ पिघलने की भी बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रोड़ को दुरुस्त करने के लिए उस पर रोलर चल रहे हैं।