1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. आईटी,आईटीईएस कंपनियां इस साल 2.3 लाख नई नियुक्तियां करेंगी: नासकाम

आईटी,आईटीईएस कंपनियां इस साल 2.3 लाख नई नियुक्तियां करेंगी: नासकाम

हैदराबाद: आईटी कंपनियों के संगठन नासकाम का कहना है कि भारतीय आईटी व आईटीईएस कंपनियों द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में 2.3 लाख नई नियुक्तियां किए जाने की संभावना है। नासकाम के चेयरमैन बी वी आर

IT,ITES कंपनियां इस साल 2.3...- India TV Hindi
IT,ITES कंपनियां इस साल 2.3 लाख नई नियुक्तियां करेंगी: नासकाम

हैदराबाद: आईटी कंपनियों के संगठन नासकाम का कहना है कि भारतीय आईटी व आईटीईएस कंपनियों द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में 2.3 लाख नई नियुक्तियां किए जाने की संभावना है। नासकाम के चेयरमैन बी वी आर मोहन रेड्डी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही रेड्डी ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा टीसीएस व इन्फोसिस के खिलाफ कथित वीजा से जुड़ी जांच में कुछ भी असामान्य नहीं है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, पिछले साल 2.3 लाख अभियंताओं की नयी नियुक्तियां हुई थीं। हमारा मानना है कि इस साल भी यह आंकड़ा इतना ही रहेगा।

उद्योग की वृद्धि दर अपेक्षाओं के बारे में रेड्डी ने कहा कि फरवरी में नासकाम लीडरशिप समिट में वृद्धि अनुमानों की समक्षा की जाएगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नासकाम को टीसीएस व इन्फोसिस के खिलाफ कथित जांच में कुछ भी असामान्य नहीं लगता। भारतीय कंपनियां 100 प्रतिशत नियामकीय अनुपालन करने वाली हैं।