1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अर्थव्यवस्था विकास की लंबी पारी के लिए तैयार: सिन्हा

अर्थव्यवस्था विकास की लंबी पारी के लिए तैयार: सिन्हा

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को यहां कहा कि अर्थव्यवस्था की अभी जो स्थिति है, उसके मुताबिक देश विकास की एक लंबी पारी के लिए तैयार है। सरकारी बैंकों के

अर्थव्यवस्था विकास की...- India TV Hindi
अर्थव्यवस्था विकास की लंबी पारी के लिए तैयार: सिन्हा

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को यहां कहा कि अर्थव्यवस्था की अभी जो स्थिति है, उसके मुताबिक देश विकास की एक लंबी पारी के लिए तैयार है। सरकारी बैंकों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, "हम समझते हैं कि अर्थव्यवस्था विकास की एक लंबी पारी के लिए तैयार है। हमारी सोच निवेशोन्मुख है। हमने महंगाई कम कर दी है। बिना महंगाई वाले विकास से हम उतार-चढ़ाव के चक्र से बच जाएंगे।"

सिन्हा ने सम्मेलन में कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गत महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि सरकारी बैंकों में समुचित पूंजी निवेश किया गया है, लेकिन उन्हें भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए अतिक्ति पूंजी की जरूरत होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मौजूदा कारोबारी साल में बैंकों के पुनर्पूजीकरण के लिए बजट में 7,940 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर में सरकारी बैंकों को अनुमति दी थी कि वे चरणबद्ध तरीके से सरकारी हिस्सेदारी 52 फीसदी तक घटाते हुए बाजार से 1,60,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, सरकारी बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए 2018 तक 2,40,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की जरूरत होगी।