1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. इन बातों का रखा ख्याल तो होम लोन में नहीं आएंगी अड़चनें

इन बातों का रखा ख्याल तो होम लोन में नहीं आएंगी अड़चनें

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती करने के बाद काफी सारे बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में भी कटौती की है। ऐसें में अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे

होम लोन से पहले परखें अपनी इन हैंड सैलरी-
जाहिर तौर पर अगर आप होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आप अपनी सैलरी से ही चुकाना चाहेंगे। आपकी जानकारी के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आप अपनी इनहैंड सैलरी का अधिकतम 40 फीसदी हिस्सा ही बतौर ईएमआई चुका सकते हैं। मान लीजिए आपकी सैलरी 50 हजार है और आपके हाथ में सिर्फ 45,000 रुपए आते हैं तो आप अपनी इन हैंड सैलरी से 40 फीसदी हिस्सा यानी 18,000 रुपए बतौर ईएमआई (आसान मासिक किस्त) चुका सकते हैं।

अब आप तय करें कि आप इस स्थिति में हैं या नहीं। सबसे जरूरी बात आपकी साख की होती है। आपको यह ध्यान देना होगा कि आप जिस बैंक में लोन की अर्जी दे रहे हैं उसमें खुले आपके खाते में मासिक लेन-देन की स्थिति बेहतर है या नहीं। अगर आपकी मासिक लेन-देन की स्थिति बेहतर होगी तो बैंक भी लोन देने में ज्यादा आनाकानी नहीं करेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें आपकी उम्र भी देखता है बैंक