1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. खरीफ फसल उत्पादन पिछले वर्ष से बेहतर होने की संभावना : रिपोर्ट

खरीफ फसल उत्पादन पिछले वर्ष से बेहतर होने की संभावना : रिपोर्ट

मुंबई: इस साल खरीफ फसल का उत्पादन पिछले साल के स्तर को लांघ जाने की संभावना है बशर्ते कि मध्य जुलाई तक वर्षा का जो रख दिखाई दिया है वह शेष मानसून स़त्र के दौरान

खरीफ फसल उत्पादन...- India TV Hindi
खरीफ फसल उत्पादन पिछले वर्ष से बेहतर होने की संभावना : रिपोर्ट

मुंबई: इस साल खरीफ फसल का उत्पादन पिछले साल के स्तर को लांघ जाने की संभावना है बशर्ते कि मध्य जुलाई तक वर्षा का जो रख दिखाई दिया है वह शेष मानसून स़त्र के दौरान भी बना रहता है। साख निर्धारक एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने यह कहा है।
 

इस एजेंसी ने अपनी उम्मीद का आधार चालू वर्ष में खरीफ खाद्यान्नों की अधिक बुवाई को बनाया है। इस अधिक बुवाई के कारण दलहन खेती का रकबा बढ़ा है तथा वित्तवर्ष 2015 के मुकाबले जलाशयों का जल स्तर उंचा है।
 

एजेंसी की आशा का आधार यह भी है कि विगत 10 वर्षो के औसत के मुकाबले मध्य जुलाई तक जलाशयों में पानी का स्तर 33 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जलाशयों का जलस्तर दस साल के औसत का मात्र 12 प्रतिशत अधिक था।
 

देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में खरीफ अनाज का हिस्सा 49.6 प्रतिशत होता है। तथा इस वर्ष मध्य जुलाई तक खरीफ बुवाई पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 

63 प्रतिशत अधिक रही। पिछले साल मानसून ठीक नहीं रहा था। जून में वर्षा दीर्घावधि औसत से 13 प्रतिशत अधिक रही।
पूरे वर्ष के लिए मध्य जुलाई तक खरीफ बुवाई का रकबा पिछले साल के तीन करोड़ 46 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 17 जुलाई तक पांच करोड़ 63 लाख हेक्टेयर है।

धान, दलहन और तिलहन जैसे प्रमुख फसलों की बुवाई पिछले वर्ष से कहीं अधिक है। अब तक धान की बुवाई 4.4 प्रतिशत अधिक है लेकिन सामान्य बुवाई के मुकाबले  11.4 प्रतिशत कम है। दालों की बुवाई पिछले साल के मुकाबले 134 प्रतिशत अधिक है जबकि सामान्य बुवाई की तुलना में यह 36 प्रतिशत अधिक है। तिलहन की बुवाई पिछले साल से 234 प्रतिशत और सामान्य तौर पर होने वाली बुवाई की तुलना में 44.7 प्रतिशत अधिक है।