1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मोदी के आह्वान के बावजूद एक फीसद से भी कम लोगों ने छोड़ी LPG सब्सिडी

मोदी के आह्वान के बावजूद एक फीसद से भी कम लोगों ने छोड़ी LPG सब्सिडी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन माह पहले लोगों से रसोई गैस सिलेंडर 'LPG' सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया था, लेकिन अभी तक मात्र 0.35 प्रतिशत लोगों ने ही LPG सब्सिडी छोड़ी है।

LPG सब्सिडी छोड़ने में...- India TV Hindi
LPG सब्सिडी छोड़ने में लोगों का रुझान कम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन माह पहले लोगों से रसोई गैस सिलेंडर 'LPG' सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया था, लेकिन अभी तक मात्र 0.35 प्रतिशत लोगों ने ही LPG सब्सिडी छोड़ी है।
 
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि अभी तक 15.3 करोड़ LPG उपभोक्ताओं में से मात्र 5.5 लाख ने ही स्वैच्छिक तरीके से LPG सब्सिडी लेना बंद किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
प्रधान खुद जनवरी से संपन्न लोगों से रसोई गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी लेना बंद करने को कह रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मार्च में आधिकारिक तौर पर सब्सिडी छोड़ों अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि इस बारे में सभी सांसदों, विधायकों, सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यकारियों से अपील की गई है, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक नहीं है।
 
अधिकारी ने बताया कि सत्ताधारी दल सहित विभिन्न दलों के बहुत से सांसदों ने एलपीजी सब्सिडी लेना बंद नहीं किया है। इसके अलावा विधायकों का रख भी उत्साहवर्धक नहीं है। मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कई अति विशिष्ट लोगों को फोन कर LPG सब्सिडी छोड़ने को कहा है।