1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की सुस्त शुरुआत

गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की सुस्त शुरुआत

नई दिल्ली: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.15 बजे 228.70 अंकों की गिरावट के साथ 27,864.09

गिरावट के साथ खुले...- India TV Hindi
गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की सुस्त शुरुआत

नई दिल्ली: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.15 बजे 228.70 अंकों की गिरावट के साथ 27,864.09 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 63.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,421.60 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 135.59 अंकों की गिरावट के साथ 27,857.20 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 98.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,386.15 पर खुला था।

रुपया हुआ कमजोर
आज के दिन की शुरुआती कारोबार में रुपए हुई मामूली कमजोरी। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले
18 पैसे की कमजोरी के साथ 63.62 पर खुला। आप को बता दें कि शक्रवार को रुपया 63.44 पर बंद हुआ था।