1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. न्यूजीलैंड की मार्टिन एयरक्राफ्ट की नजर भारतीय बाजार पर

न्यूजीलैंड की मार्टिन एयरक्राफ्ट की नजर भारतीय बाजार पर

पेरिस:  भारत को वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार मानते हुए न्यूजीलैंड की मार्टिन एयरक्राफ्ट कंपनी ने दक्षिण एशियाई देश में क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय खोलने के लिये भारतीय कंपनी के साथ गठजोड़ किया है। यहां 51वें

न्यूजीलैंड की मार्टिन...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड की मार्टिन एयरक्राफ्ट की नजर भारतीय बाजार पर

पेरिस:  भारत को वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार मानते हुए न्यूजीलैंड की मार्टिन एयरक्राफ्ट कंपनी ने दक्षिण एशियाई देश में क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय खोलने के लिये भारतीय कंपनी के साथ गठजोड़ किया है।
यहां 51वें पेरिस इंटरनेशनल एयर शो में कंपनी ने कुछ चीनी फर्मों के साथ समझौते की भी घोषणा की और उम्मीद जताई  कि चीन तथा भारत उसके मार्टिन जेटपैक उत्पाद के लिये उल्लेखनीय वाणिज्यिक अवसर उपलब्ध कराएंगे।

मार्टिन एयरक्राफ्ट के सीईओ पीटर कोकर ने यहां कहा कि मार्टिन जेटपैक का उपयोग तलाश और बचाव कायो, वाणिज्यिक उपयोग आदि में किया जाता है। इसका इस्तेमाल रिमोट से भी किया जा सकता है।

    एयर शो के दौरान कंपनी ने अपने मार्टिन जेटपैक तथा उसके हेवी लिफ्ट अनमैन्ड एरियल व्हीकल पेश किये जाने की घोषणा की। कंपनी ने नयी दिल्ली के एम2के ग्रुप के साथ गठजोड़ किया है। यह गठजोड़ वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय बाजार में क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय खोलने के लिये किया गया है।

    कोकर ने कहा, कंपनी ने इस वर्ष की शुरूआत में आस्ट्रेलिया प्रतिभूति बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद तेजी से प्रगति की है। हम अब वाणिज्यिकरण के रास्ते पर हैं और शोध एवं विकास कंपनी से वाणिज्यिक इकाई के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।