1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. मोदी की चीन यात्रा से हैं कई उम्मीदें, हो सकती है बड़ी डील

मोदी की चीन यात्रा से हैं कई उम्मीदें, हो सकती है बड़ी डील

नई दिल्ली: तीन दिवसीय चीन यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री चीन के साथ 10 बिलियन डॉलर की डील करना चाहते हैं। यह खबर इंग्लिश डेली ऑफ चाइना के हवाले से सामने आई है। ग्लोबल टाइम्स

शी के गृहनगर जाएंगे मोदी   

तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी गुरुवार को ही शियान में शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। शियान शी का गृहनगर भी है। पेकिंग यूनीवर्सिटी में दक्षिण एशियाई भाषाओं के विभाग के निदेशक शियांग शिंगकुई ने बताया कि यह आमतौर पर कम ही देखा जाता है कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष बीजिंग के बाहर किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करने के लिए खुद जाए।  

उन्होंने बताया कि पिछले साल ही सितंबर के महीने में शी ने भारत की यात्रा की थी। उस वक्त वो भी मोदी के गृहनगर अहमदाबाद (गुजरात) गए थे। इस यात्रा के बाद मोदी को शियान में आमंत्रित करना शी का एक सद्भभावना से युक्त शिष्टाचार भरा रवैया है। आपको बता दें कि भारत ने चीन द्वारा संचालित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक के संस्थापक सदस्य के तौर पर भी हामी भरी है।

हालांकि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों के बीच करीब 70 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है फिर भी पिछले साल भारत का व्यापार घाटा 37.8 बिलियन डॉलर हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि वो इस यात्रा के जरिए इस खाई को पाटने की कोशिश करेंगे।