नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान भारत में उन देशों से कुल 1978 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है जिनके दौरे बीते एक साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किए गए हैं। यह जानकारी आज संसद में दी गई। वहीं इसी दौरान भारत की कंपनियों की ओर से इन देशों में 342 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। इनमें भूटान, ब्राजील, नेपान, जापान, यूएस, म्यांमार, मॉरिशिस, श्रीलंका, फिजी, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान देश में कुल 7571 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश आया जबकि इस दौरान कुल 642 करोड़ डॉलर का निवेश भारत की ओर से बाहर किया गया। यह बात उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने राज्यसभा में लिखित रूप में दी।
2014-15 के दौरान भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 27 फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान यह आंकड़ा 3093 करोड़ डॉलर रहा।