1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारतीय उद्योग परिसंघ ने कहा नहीं हुआ कोई बड़ा निवेश

भारतीय उद्योग परिसंघ ने कहा नहीं हुआ कोई बड़ा निवेश

नई दिल्ली: मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बोलते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि बीते एक साल में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ है। परिसंघ ने यह भी कहा कि

मोदी सरकार के पहले साल...- India TV Hindi
मोदी सरकार के पहले साल में नहीं हुआ कोई बड़ा निवेश

नई दिल्ली: मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बोलते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि बीते एक साल में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ है। परिसंघ ने यह भी कहा कि बिजनेस के लिहाज से सहज माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में काम किए जाने की जरूरत है।

परिसंघ के अध्यक्ष सुमित मजूमदार ने आसानी से बिजनस करने के लिहाज से वर्ल्ड बैंक की देशों की रैंकिंग में भारत को टॉप-50 में पहुंचाने की सरकारी योजना को बेहतर बताया। मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर मजूमदार ने कहा, 'जो नहीं दिखाया गया है, वह है कि देश में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ है। लेकिन इसमें समय लगेगा। मैं सरकार को धीमे और निरंतर विकास करते हए देखना चाहूंगा। इसमें कितना समय लगेगा यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन विभिन्न लोगों से मेरी चर्चा के मुताबिक हमें इस साल की तीसरी या चौथी तिमाही से निश्चित तौर पर इसके परिणाम दिखने चाहिए।'