धर्मशाला: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महात्मा गांधी-मंडेला श्रृंखला के पहले मैच के लिए सोमवार शाम यहां पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच यहां दो अक्तूबर को खेला जाएगा जिसके लिए टीम कड़ी शारीरिक फिटनेस ट्रेनिंग करेगी।
यह टीम निदेशक रवि शास्त्री की राय थी कि टीम यहां जल्दी पहुंचे जिससे कि खिलाड़ी उंचे स्थान पर मौजूदा इस आयोजन स्थल पर अपनी क्षमता बढ़ाने पर काम कर सकें।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ :एचपीसीए: के प्रेस सचिव मोहित सूद ने कहा कि पहले खिलाडि़यों और कोचिंग स्टाफ के धर्मशाला 30 सितंबर को पहुंचने की योजना थी।
धर्मशाला आने से पहले भारतीय टीम ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अनुकूलन शिविर में भी हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: टी20 अभ्यास मैच: भारत युवाओं को, दक्षिण अफ्रीका परखेगा ताक़त को
फ़ोटो देखें: टीम इंडिया पहले T20 मैच के लिए पहुंची धर्मशाला
Latest Cricket News