A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब तत्काल टिकट कैंसल कराने पर आधा पैसा वापस मिलेगा

अब तत्काल टिकट कैंसल कराने पर आधा पैसा वापस मिलेगा

नई दिल्ली: खुश है जमाना आज पहली तारीख है कि तर्ज पर रेलवे ने दो नई सौगातें दी हैं। पहला यह कि अगर आप अपना तत्काल का टिकट कैंसल करवाते हैं तो आपको आधा पैसे

अब तत्काल टिकट कैंसल...- India TV Hindi
अब तत्काल टिकट कैंसल कराने पर आधा पैसा वापस मिलेगा

नई दिल्ली: खुश है जमाना आज पहली तारीख है कि तर्ज पर रेलवे ने दो नई सौगातें दी हैं। पहला यह कि अगर आप अपना तत्काल का टिकट कैंसल करवाते हैं तो आपको आधा पैसे वापस मिल जाएगा जो पहले संभव नहीं था। वहीं भारतीय रेलवे ने शताब्दी और राजधानी के सफर को पेपर फ्री टिकट में तब्दील कर एक नई मुहिम शुरु की है।  रेलवे से जुड़ी ऐसी तमाम बातें होती हैं जो कोड वर्ड में बयान की जाती है। इन कोड वर्ड को भांपना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। आज हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको रेलवे से जुड़ी सारे जानकारी देने जा रहे हैं।  आइए जानते है रेलवे की  शॉर्ट टर्मिनोलॉजी से लेकर  PNR तक के बारे में।


रेलवे से जुड़ी कुछ शॉर्ट टर्मिनोलॉजी

WL- इसका अर्थ है वेटिंग लिस्ट

RLWL- रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट
जब दो स्टेशन के बीच ज्यादा ट्रेन नहीं होती और कोई यात्री टिकट कैंसल कर दे उस स्थिति में जो दूसरा यात्री पहले आता है उसे पहले सीट मिलती है। अगर वेटिंग लिस्ट ज्यादा है तो सीट मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

PQWL- पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट
अगर सफर शुरु करने से पहले आपका टिकट वेटिंग में है तो इसका मतलब है कि आपका नाम पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट में है।

CKWL- करंट कोटा वेटिंग लिस्ट
अगर आपने तत्काल कोटे में टिकट ली है तो आपका नाम करंट कोटा वेटिंग लिस्ट में है। यह वेटिंग लिस्ट 10 तक होने पर कंफर्म हो जाती है।

RQWL- रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट
जब किसी रूट पर पूल्ड कोटा नहीं होता तो रिक्वेस्ट वेंटिग लिस्ट बनाई जाती है।

जानिए कितने तरह के होते है कोटे-

LD: लेडीज कोटा
HQ: हाई ऑफिशल या हेडक्वॉर्टर कोटा
DF: डिफेंस कोटा
OS: आउट स्टेशन कोटा
RS: रोड साइड कोटा, बड़े स्टेशनों के बीच के ऐसे स्टेशन जो कंप्यूटराइज्ड नेटवर्क से न जुडे हों तब उन्हें रोड साइड कोटे में रख कर टिकट रिजर्व किए जाते हैं। इनमें वेटिंग लिस्ट भी होती है।
PH- पार्लियामेंट हाउस कोटा
FT: फॉरेन टूरिस्ट कोटा
DP: ड्यूटी पास कोटा
HP: हैंडिकैप कोटा
SS: सीनियर सिटीजन कोटा

अगली स्लाइड में जानिए और खास बातें