नई दिल्ली: निजी FM रेडियो चरण तीन के विस्तार के तहत 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी के दूसरे दिन बोलियों के चार और दौर हुए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि नीलामी आज सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। बोलियों के चार दौर हुए।
आधिकारिक बयान के अनुसार अभी तक बोलियों के आठ दौर हो चुके हैं। 69 शहरों में पहले बैच के 135 FM चैनलों की ई-नीलामी कल शुरू हुई थी। बयान के अनुसार दूसरे दिन की बोलियों के बाद 55 शहरों में 79 चैनल अस्थायी तौर पर विजेता चैनल बन गए हैं। इनके लिए 377 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य की तुलना में अस्थायी विजेता मूल्य 479 करोड़ रुपए रहा है।
कल हुई नीलामी में 26 बोलीदाताओं ने भाग लिया था।