1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. पेट्रोल और डीजल की बढी दरें आज रात से होगी लागू

पेट्रोल और डीजल की बढी दरें आज रात से होगी लागू

पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 3.13 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की

पेट्रोल 3.13 रुपए और डीजल...- India TV Hindi
पेट्रोल 3.13 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा

पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 3.13 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की बढी दरें आज रात से होगी लागू होगी। तेल कंपनियों की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। पेट्रोल की कीमतों में बीते 15 दि‍न के भीतर 7.09 रुपए प्रति‍ लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, डीजल के दाम 5.08 रुपए प्रति‍ लीटर बढ़ गए हैं। इससे पहले पेट्रोलि‍यम कंपनि‍यों ने 1 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.96 रुपए और 2.37 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

महंगा पेट्रोल डीजल, बढ़ेगी महंगाई

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद ट्रांस्पोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाने की वजह आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने का खतरा है। डीजल महंगा होने से जहां एक ओर ढुलाई भाड़े में वृद्धि होगी, वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कॉस्‍ट में भी इजाफा होगा। देश में अधिकांश माल की ढुलाई सड़क मार्ग से ट्रकों के जरिये होती है। ऐसे में डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ना तय है। सब्‍जी, फल और दालें महंगी हो सकती हैं। इसके अलावा बसों का किराया भी बढ़ सकता है, जिससे आम जनता को अपनी जेब ज्‍यादा ढीली करनी होगी। पेट्रोल भी 3.13 रुपए प्रति लीटर महंगा होने से आम जनता पर खर्च का बोझ बढ़ गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद किस शहर में कितने रुपए लीटर हो जाएगा पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल