1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. RBI ने नहीं घटाईं ब्याज दरें, सस्ते कर्ज के लिए करना होगा इंतजार

RBI ने नहीं घटाईं ब्याज दरें, सस्ते कर्ज के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। RBI ने रेपो दर को 7.25 प्रतिशत और नकदी आरक्षित अनुपात CRR को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा

RBI ने नहीं घटाया रेपो...- India TV Hindi
RBI ने नहीं घटाया रेपो रेट, कर्ज नहीं होगा सस्ता

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। RBI ने रेपो दर को 7.25 प्रतिशत और नकदी आरक्षित अनुपात CRR को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। RBI गवर्नर रघुराम राजन के मुताबिक आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रक्रिया जारी है 2015-16 में 7.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा। साथ ही आरबीआई गवर्नर का मानना है कि और ईंधन को छोड़, मुद्रास्फीति का बढ़ना सबसे चिंताजनक है।

गवर्नर ने बैंकों की ओर से इशारा करते हुए कहा किया बैंकों ने जनवरी से अब तक कर्ज पर ब्याज दरों में 0.3 प्रतिशत की कमी की है जबकि इसी दौरान नीतिगत ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती की गयी।

ऐसे में यह माना जा सकता है कि बैंकों के पास अभी कर्ज सस्ता करना अभी संभव है।