1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत के बाजार में उतरीं तीन चाइनीज बाइक

भारत के बाजार में उतरीं तीन चाइनीज बाइक

नई दिल्ली: 25 साल पुरानी चाइनीज बाइक कंपनी रिगल रैपटोर (Regal Raptor) ने तीन प्रीमियम क्रूजर बाइक्स के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया। चाइनीज कंपनी रिगल रैपटोर ने हैदराबाद में अपने पहले शोरूम का

भारत के बाजार में...- India TV Hindi
भारत के बाजार में उतरीं तीन चाइनीज बाइक, जानिए कीमत

नई दिल्ली: 25 साल पुरानी चाइनीज बाइक कंपनी रिगल रैपटोर (Regal Raptor) ने तीन प्रीमियम क्रूजर बाइक्स के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया।

चाइनीज कंपनी रिगल रैपटोर ने हैदराबाद में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन भारतीय बाजार में तीन बाइक डेटोना 350 (Daytona 350), क्रूजर 350 (Cruiser 350) और बॉबर 350 (Bobber 350) नाम से उतार कर किया। रिगल रैपटोर दुनिया के 39 देशों में अपनी बाइक की बिक्री कर रही है।

इन बाइक की प्रीबुकिंग 50 हजार रुपए से शुरू हो चुकी है। रिगल रैपटोर बाइक की शुरुआती कीमत 2.96 लाख रुपए (एक्स शोरूम, हैदराबाद) है। तीनों बाइक 320 सीसी, वॉटर-कूल्ड, फोर स्ट्रोक इंजन (जो फाइव-स्पीड ट्रासंमिशन के साथ काम करता है) के साथ दौड़ती हैं।

ये तीनों चाइनीज बाइक 130 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ महज 3.5 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती हैं।