1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कमजोरी के बाद रुपए में दिखी मामूली तेजी

कमजोरी के बाद रुपए में दिखी मामूली तेजी

नई दिल्ली: तेज गिरावट के बाद गुरुवार को रुपए में मजबूती दिखी। दिन के शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 63.97  पर कारोबार करता देखा गया। वहीं

मजबूत हुआ रुपया, 63.97 पर...- India TV Hindi
मजबूत हुआ रुपया, 63.97 पर कर रहा कारोबार

नई दिल्ली: तेज गिरावट के बाद गुरुवार को रुपए में मजबूती दिखी। दिन के शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 63.97  पर कारोबार करता देखा गया। वहीं फारेक्स एक्सपर्ट का मानना है कि रुपए में आई यह तेजी अमेरिकी डॉलर के ऊपरी स्तरों पर कमजोरी के चलते आई है।

 

हालांकि जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का रुख देखा जा सकता है। आपको बता दें कि बुधवार को रुपया 64 के स्तर पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट मानते हैं भारत निर्यात से ज्यादा आयात कर रहा है कि इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों ने यह भी अंदेशा जताया है कि अगर समय रहते भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए को सहारा न दिया तो यह 65 और 66 के आंकड़े को भी पार कर सकता है।