A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सैमसंग ने लॉन्च किए सबसे पतले टैबलेट

सैमसंग ने लॉन्च किए सबसे पतले टैबलेट

नई दिल्ली: सैमसंग ने दो सबसे स्लिम टैबलेट लॉन्च किए। Galaxy S2 के 8 इंच और 9.7 इंच के हैंडसेट अगस्त में उपलब्ध होंगे। इन दोनों डिवाइस की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी

सैमसंग ने लॉन्च किए...- India TV Hindi
सैमसंग ने लॉन्च किए सबसे पतले टैबलेट

नई दिल्ली: सैमसंग ने दो सबसे स्लिम टैबलेट लॉन्च किए। Galaxy S2 के 8 इंच और 9.7 इंच के हैंडसेट अगस्त में उपलब्ध होंगे। इन दोनों डिवाइस की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कंपनी का दावा है कि Samsung Galaxy Tab S2 सबसे 'पतला और हल्का' टैबलेट है।

Samsung Galaxy Tab S2 8 और Samsung Galaxy Tab S2 9.7 कनेक्टिविटी और स्टोरेज के मामले में अलग होंगे। साथ ही Galaxy Tab S2 टैबलेट के वाई-फाई के साथ LTE सपोर्ट वाले वर्जन भी मार्केट में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा डिवाइस के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 32GB या 64GB स्टोरेज वाले वर्जन भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन-टच वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Microsoft Office Solutions जैसे फीचर्स भी है। सबसे खास बात यह है कि इसमें वनड्राइव (OneDrive) के जरिए क्लाउड पर 100GB तक का डेटा दो साल के लिए मुफ्त में स्टोर कर सकते है।  

दोनों ही टैबलेट में सुपर AMOLED डिस्प्ले हैं। Galaxy Tab S2 8 में 8 इंच का डिस्प्ले है जबकि Galaxy Tab S2 9.7 में 9.7 इंच का डिस्प्ले है। दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। टैबलेट quad-core 1.9GHz+quad-core 1.3GHz) पर चलता है। साथ ही 3GB का RAM है। डिवाइस में 8MP के रियर और 2.1MP के फ्रंट कैमरे हैं। टैबलेट वाई-फाई, वाई-फाई Direct, GPS, GLONASS और ब्लूटूथ सपोर्ट करते हैं।

Galaxy Tab S2 8 का डाइमेंशन 134.8x198.6x5.6mm है। इस डिवाइस के Wi-Fi का मॉडल वजन 265 ग्राम है, जबकि LTE मॉडल का 272 ग्राम।

डिवाइस में 4000mAh की बैट्री है। Galaxy Tab S2 9.7 का डाइमेंशन 169x237.3x5.6mm है। Wi-Fi मॉडल का वजन 389 ग्राम है और LTE का 392 ग्राम। इस टैबलेट में 5870mAh की बैटरी है।