1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Samsung लॉन्च करेगी अपने प्रीमियम हैंडसेट्स

Samsung लॉन्च करेगी अपने प्रीमियम हैंडसेट्स

नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी न्यूयॉर्क में 13 अगस्त को एक इवेंट में अपने लेटेस्ट हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सैमसंग की फिलीपींस वेबसाइट पर काउंटडाउन टीजर पेश किया गया है जिसमें यह दिखाया

13 अगस्त को Samsung अपने...- India TV Hindi
13 अगस्त को Samsung अपने प्रीमियम हैंडसेट्स लॉन्च करेगी

नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी न्यूयॉर्क में 13 अगस्त को एक इवेंट में अपने लेटेस्ट हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सैमसंग की फिलीपींस वेबसाइट पर काउंटडाउन टीजर पेश किया गया है जिसमें यह दिखाया गया है कि इस इवेंट में तीन हैंडसेट्स लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 और दूसरा सैमसंग गैलेक्सी 6 एज प्लस और तीसरे डिवाइस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। टीजर में कंपनी ने कैप्शन दिया है, 'उन्हें बड़ा बनाने वाले हम थे। अब हम बड़े को बेहतर बनाने जा रहे हैं। क्या आप बड़े एक्सपीरियंस के लिए तैयार हैं?'  

क्या है टीजर में-
टीजर इमेज में एक के ऊपर एक 3 डिवाइस रखे हैं। इनमें सबसे ऊपर वाला डिवाइस कर्व्ड एज और मेटल फ्रेम का लग रहा है इसे गैलेक्सी S6 एज प्लास कह सकते है। दूसरे नंबर के डिवाइस का बैक पैनल कर्व्ड है और इसका S पेन स्टाइलस भी विजिबल है ये गैलेक्सी नोट 5 हो सकता है। सबसे नीचे वाले डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आप को बता दें कि कंपनी के भेजे गए इनवाइट और प्रेस रिलीज के मुताबिक इवेंट 13 अगस्त को भारत के समय अनुसार शाम 8:30 बजे शुरू होगा। वैसे सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट सीरीज के स्मार्टफोन को IFA इवेंट में लॉन्च करती है जो सितंबर महीने में होते है। लेकिन इस बार कंपनी एक महीने पहले लॉन्च कर रही है मसलन सैमसंग के ये प्रीमियम हैंडसेट्स iPhone से पहले मार्केट में आ जाएंगे। जानकारों के मुताबिक फीचर्स और लुक्स के मामले में सैमसंग के ये फोन आईफोन को टक्टर दे सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के बारे में