1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एसबीआई डिजिटल बैंकिंग पर खास जोर देगा: भट्टाचार्य

एसबीआई डिजिटल बैंकिंग पर खास जोर देगा: भट्टाचार्य

मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने आज कहा कि वह शाखाओं के ढांचे में व्यापक बदलाव कर रहा है और नई शाखाएं पूरी तरह से ग्राहकों की जरूरतों के आधार

एसबीआई डिजिटल बैंकिंग...- India TV Hindi
एसबीआई डिजिटल बैंकिंग पर खास जोर देगा: भट्टाचार्य

मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने आज कहा कि वह शाखाओं के ढांचे में व्यापक बदलाव कर रहा है और नई शाखाएं पूरी तरह से ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर खोली जाएंगी।

एसबीआई की चेयरपर्सन अरंधति भट्टाचार्य ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि नयी पहल के तहत डिजिटल शाखाओं पर अधिक जोर होगा। डिजिटल शाखाओं में इनटच व इनटच लाइट शाखाएं, मौजूदा शाखाओं में ई-कार्नर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा, एसबीआई की शाखाओं का संपूर्ण नेटवर्क एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शाखा के स्थान में बदलाव होगा और लोग कहां बस रहे हैं, शाखाएं वहीं ले जाई जाएंगी।