मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होम लोन आवेदन प्रक्रिया और घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई योजना बनाई है। बैंक ने इस योजना को 'प्रोजेक्ट तत्काल' नाम दिया है। इसके तहत आवेदन तथा संबंधित दस्तावेज प्राप्त होने के 10 दिन के अंदर लोन दिया जाएगा।बैंक ने होम लोन आवेदनों को तत्काल ई-मंजूरी के लिए हाल ही में ऑनलाइन कस्टमर अक्वीजिशन सोल्यूशन (OCS) पेश किया है।
SBI ने 16,60,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है। बैंक के होम लोन ग्राहकों की संख्या तीस लाख से ज्यादा है।