मुंबई: देश के शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 353.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,512.26 पर और निफ्टी 112.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,349.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.67 अंकों की तेजी के साथ 27,880.76 पर खुला और 353.83 अंकों या 1.27 फीसदी गिरावट के साथ 27,512.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,883.33 के ऊपरी और 27,479.43 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (3.39 फीसदी), सन फार्मा (2.90 फीसदी), टीसीएस (2.63 फीसदी), विप्रो (1.75 फीसदी) और ल्युपिन (1.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (8.03 फीसदी), हिंडाल्को (7.21 फीसदी), कोल इंडिया (5.53 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (4.77 फीसदी) और टाटा मोटर्स (3.92 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,445.70 पर खुला और 112.90 अंकों या 1.33 फीसदी गिरावट के साथ 8,349.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,446.95 के ऊपरी और 8,337.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 286.21 अंकों की गिरावट के साथ 11,216.34 पर और स्मॉलकैप 254.31 अंकों की गिरावट के साथ 11,664.73 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (2.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.72 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.83 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.49 फीसदी)- में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (5.42 फीसदी), धातु (4.37 फीसदी), तेल एवं गैस (3.42 फीसदी), बैंकिंग (3.02 फीसदी) और वाहन (2.54 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 691 शेयरों में तेजी और 2,148 में गिरावट रही, जबकि 121 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।