1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 213 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

213 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: बीएसई सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 213 अंक की भारी बढ़त दर्ज हुई। एशियाई बाजार में मजबूती के बीच विदेशी कोषों के पूंजी प्रवाह और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी

213 अंकों की बढ़त के साथ...- India TV Hindi
213 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: बीएसई सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 213 अंक की भारी बढ़त दर्ज हुई। एशियाई बाजार में मजबूती के बीच विदेशी कोषों के पूंजी प्रवाह और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी का रख रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजे से भी रख प्रभावित हुआ।

सेंसेक्स में पिछले सत्र में 115.13 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी जो आज 213.52 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़कर 28,285.45 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 62.55 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़कर 8,579.45 पर पहुंच गया।

रुपया हुआ कमजोर
बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले16 पैसे की कमजोरी के साथ 63.90 पर खुला। आप को बता दें कि मंगलवार को रुपया 63.74 पर बंद हुआ था।