1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 200 अंकों की गिरावट के साख खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

200 अंकों की गिरावट के साख खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.48 बजे 205.55 अंकों की गिरावट के साथ 27,660.54 पर और निफ्टी भी लगभग

200 अंकों की गिरावट के...- India TV Hindi
200 अंकों की गिरावट के साख खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.48 बजे 205.55 अंकों की गिरावट के साथ 27,660.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 70.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,391.85 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 14.67 अंकों की तेजी के साथ 27,880.76 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,445.70 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर
बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 64.55 पर खुला। मंगलवार को रुपया 64.19 पर बंद हुआ था। आप को बता दें कि रुपए ने दो साल के बाद 64.55 के स्तर को छुआ है।