मुंबई: देश के शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 36.81 अंकों की तेजी के साथ 28,151.37 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.60 अंकों की तेजी के साथ 8,541.45 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.47 अंकों की गिरावट के साथ 28,089.09 पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.20अंकों की गिरावट के साथ 8,510.65 पर खुला।
रुपया हुआ मजबूत
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 64.01 पर खुला। आप को बता दें शुक्रवार को रुपया 64.13 पर बंद हुआ था।