1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.33 बजे 16.08 अंकों की गिरावट के साथ 28,004.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.33 बजे 16.08 अंकों की गिरावट के साथ 28,004.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,443.75 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 79.51 अंकों की तेजी के साथ 28,100.38 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.90 अंकों की तेजी के साथ 8,471.95 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की मामूली सी कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की कमजोरी के साथ 63.64 पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को रुपया 63.60 पर बंद हुआ था।