1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 14 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

14 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 58.62 अंकों की तेजी के साथ 28,504.74 पर

14 अंकों की बढ़त के साथ...- India TV Hindi
14 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 58.62 अंकों की तेजी के साथ 28,504.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.70 अंकों की तेजी के साथ 8,622.75 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.80 अंकों की तेजी के साथ 28,480.92 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.60 अंकों की तेजी के साथ 8,623.65 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की कमजोरी के साथ 63.51 पर खुला। आप को बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.41 पर बंद हुआ था।