1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 104 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 104 अंकों की बढ़त

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.20 अंकों की तेजी के साथ 27,563.43 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 8,375.05 पर बंद हुआ। बंबई

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 104 अंकों की बढ़त

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.20 अंकों की तेजी के साथ 27,563.43 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 8,375.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.23 अंकों की तेजी के साथ 27,540.46 पर खुला और 104.20 अंकों या 0.38 फीसदी तेजी के साथ 27,563.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,609.29 के ऊपरी और 27,470.09 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.60 अंकों की तेजी के साथ 8,365.60 पर खुला और 38.05 अंकों या 0.46 फीसदी तेजी के साथ 8,375.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,381.50 के ऊपरी और 8,338.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 97.42 अंकों की तेजी के साथ 11,071.42 पर और स्मॉलकैप 96.09 अंकों की तेजी के साथ 11,619.02 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (1.89 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.48 फीसदी), वाहन (1.39 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.34 फीसदी) और रियल्टी (1.22 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों -उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.92 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.82 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.18 फीसदी)- में गिरावट रही।