1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 62 अंक नीचे

शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 62 अंक नीचे

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.74 अंकों की गिरावट के साथ 28,236.39 पर और निफ्टी 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,564.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक

शेयर बाजार में सुस्ती,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 62 अंक नीचे

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61.74 अंकों की गिरावट के साथ 28,236.39 पर और निफ्टी 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,564.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28.98 अंकों की तेजी के साथ 28,327.11 पर खुला और 61.74 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 28,236.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,335.67 के ऊपरी और 28,193.93 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,580.80 पर खुला और 24.05 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट के साथ 8,564.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,595.95 के ऊपरी और 8,552.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 28.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,557.52 पर और स्मॉलकैप 17.21 अंकों की गिरावट के साथ 12,104.47 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों तेल एवं गैस (1.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.46 फीसदी) और वाहन (0.07 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले चार सेक्टरों में प्रमुख रहे बिजली (1.47 फीसदी), धातु (0.92 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.49 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.33 फीसदी)।