1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लाल अंक के साथ बंद हुए बाजार, 8000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

लाल अंक के साथ बंद हुए बाजार, 8000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

मुंबई: मानसून सामान्य से कमजोर रहने एवं रिण की वृद्धि दर धीमी रहने को लेकर चिंताओं के बीच डीलरों के सौदे काटने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 470 अंक टूटकर आठ माह के निचले

लाल अंक के साथ बंद हुए...- India TV Hindi
लाल अंक के साथ बंद हुए बाजार, निफ्टी 8000 अंक नीचे

मुंबई: मानसून सामान्य से कमजोर रहने एवं रिण की वृद्धि दर धीमी रहने को लेकर चिंताओं के बीच डीलरों के सौदे काटने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 470 अंक टूटकर आठ माह के निचले स्तर 26,370.98 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 8,000 के मनोवैग्यानिक स्तर से नीचे आ गया।
    
मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ने और अप्रैल के लिए आईआईपी एवं मई के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े जारी होने से पहले बाजार की धारणा कमजोर रही। ब्रोकरों ने कहा कि ऐसे में निवेशकों ने मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा।
    
कल आरबीआई ने कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में चालू खाते का घाटा तेजी से घटकर एक साल के सबसे निचले स्तर 1.3 अरब डालर पर आ गया।

अगली स्लाइड में जानिए बाजार में कौनसे शेयर सबसे ज्यादा गिरे